Pan Card Ko Aadhaar Se Kaise Link Kare? – पूरी जानकारी

Spread the love

आप यह बात तो अच्छी तरह से जानते हैं कि Pancard ko Aadhar Card se Link Karna कितना जरूरी हो गया है, क्योंकि भारत सरकार ने Aadhar Card ko Pancard ke sath Link करना आवश्यक कर दिया है और इसीलिए अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है,तो इस पोस्ट में हम आपको Pan Card Ko Aadhaar Se Kaise Link Kare | आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कैसे करें? इस तरीके के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कर सकते हैं|

इस सर्विस के पहले हमारी भारत सरकार ने Aadhar card se Mobile Number Link करने की भी सूचना दी थी, ताकि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके और उसके बाद अब इंडियन गवर्नमेंट ने आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने के लिए भी गाइडलाइंस जारी कर दी है|

अगर आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है,तब ही आप अपने Tax Return की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे| इसीलिए अगर आप टैक्स भरते हैं, तो आपके लिए आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करना बेहद आवश्यक है|

हालांकि वैसे लोगों के लिए भी अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना जरूरी है, जो सरकार को टैक्स नहीं भरते हैं| ऐसी अवस्था में ज्यादा देरी ना करते हुए चलते हैं मुख्य मुद्दे पर और जानते हैं कि Pan Card Ko Aadhaar Se Kaise Link Kare? सही तरीका क्या है?

Contents

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने की प्रोसेस

हम नीचे आपको आधार कार्ड से Pancard Link करने के 2 तरीके के बारे में बताएंगे| आप अपनी सुविधा के अनुसार इन दोनों तरीके में से किसी भी तरीके का इस्तेमाल करके घर बैठे ही अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं, आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप की Pan Card Ko Aadhaar Se Kaise Link Kare?

1: आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको E-filing Website पर विजिट करना है| ई फाइलिंग वेबसाइट पर जाने के लिए इस https://incometaxindiaefiling.gov.in/
लिंक पर क्लिक करें| इस लिंक पर क्लिक करते ही आप वेबसाइट के Home Page पर पहुंच जाएंगे|

2: वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको लेफ्ट साइड में Quick Link के नीचे Aadhar link
का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको उसके ऊपर क्लिक करना है|

 

How to linking aadhaar to PAN hindi 2021

 

3: जैसे ही आप आधार लिंक वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन हो जाएगी| जैसा कि आप नीचे देख सकते हैं|

4: इसमें आपको अपनी कुछ पर्सनल जानकारी भरनी होगी| जैसे कि अपना पैन नंबर, अपना आधार कार्ड नंबर, अपने आधार कार्ड में दिया हुआ नाम और कैप्चा कोड

5: Captcha Code भरने के बाद आपको Link Aadhar बटन पर क्लिक करना है|

6: इतना करने के बाद ही आपके सामने एक मैसेज दिखाई देगा| उस मैसेज के अंदर लिखा होगा कि आपके आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक Successfully हो चुका है|

तो इस प्रकार आप E-filing वेबसाइट का इस्तेमाल करके अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं| यह बहुत ही आसान तरीका है अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करने का,परंतु आपको एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि, Pancard और Aadhar card की जानकारी अधिकतर समान नहीं होती है| इसीलिए आपको सबसे पहले उन दोनों जानकारियों को एक समान करवा लेना चाहिए और उसके बाद ही Pancard Linking ki process करनी चाहिए|

SMS के जरिए Pan Card Ko Aadhaar Se Kaise Link Kare?

अगर आपको ऊपर बताए गए तरीके से पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करना नहीं आ रहा है, तो आप Sms का इस्तेमाल करके भी आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं, क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि, वेबसाइट पर अधिक लोड और अधिक ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट को एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|

इसके अलावा कभी-कभी वेबसाइट पर Server भी नहीं होता है| इसीलिए इस समस्या को देखते हुए Income Tax Department ने आधार कार्ड से पैन कार्ड को लिंक करने के लिए एसएमएस की सर्विस भी उपलब्ध करवाई है, आइए इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानते हैं|

1: सबसे पहले आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाना है और मैसेज बॉक्स में जाकर आपको एक मैसेज टाइप करना है, जो इस प्रकार होगा|

UIDPAN Space आधार कार्ड नंबर space पैन कार्ड नंबर

UIDPAN><AADHAR NUMBER><PAN NUMBER.

2: मैसेज टाइप करने के बाद आपको इस मैसेज को 567678 नंबर पर Send कर देना है| मैसेज Send करने के बाद आपको एक मैसेज प्राप्त होता है, जिसमें यह लिखा होता है कि, आपके आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक कर दिया गया है|

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने के पहले तैयारी

1: आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले यह अवश्य चेक कर लेना है कि, आपके आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि और आपका लिंग एक समान है या नहीं| अगर कोई भी जानकारी में थोड़ा सा भी अंतर है, तो आपको सबसे पहले उसे सही करवा लेना चाहिए| जो जानकारी आप के आधार कार्ड पर होगी, वहीं जानकारी आपके पान कार्ड पर प्रिंट होगी|

2: अगर आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम में अंतर है तो आपको दोनों में अपने नाम को एक जैसा करवाना होगा|

3: अगर आपकी सभी डिटेल मैच हो जाती है,तो आपका आधार कार्ड 1 से 2 दिन के अंदर लिंक हो जाता है| हालांकि अगर आपको कोई सहायता चाहिए तो आप यूआईडीएआई के हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं|कभी-कभी Public Holiday के कारण आधार कार्ड से पैन लिंक होने में अधिक समय भी लग सकता है|

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने से  संबंधित FAQ

अगर मैं पैन कार्ड के साथ आधार नंबर लिंक नहीं करता हूं, तो क्या मेरा पैन कार्ड Deactivate हो जाएगा

अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं है क्योंकि दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार से किया जाता है| इसीलिए आपका पैन कार्ड Deactivate नहीं होगा|

मैंने आधार नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है परंतु मुझे अभी तक आधार नंबर नहीं मिला है तो क्या मैं अपना Income Tax भर सकता हूं.

जी हां आप आधार प्राधिकरण की पर्ची पर दिए गए Enrollment ID Number का इस्तेमाल करके अपने इनकम टैक्स को भर सकते हैं|

आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक होने में कितना समय लगता है

सामान्य तौर पर ऑनलाइन प्रक्रिया में 1 से 2 दिन में यह हो जाता है, परंतु कभी-कभी हॉलीडे होने के कारण इसमें अधिक से अधिक 10 दिन लग सकते हैं| ऐसा UIDAI की वेबसाइट पर बताया गया है|

Conclusion:

तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के 2 तरीके के बारे में जानकारी दी| आप जिस भी तरीके को इस्तेमाल करके अपने Pancard ko Aadhar card se Link करना चाहते हैं, उसे कर सकते हैं| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और आप लोग कुछ पूछना चाहते हैं, तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमें पूछ भी सकते हैं| हम आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे|


Spread the love

K.M is the Author & Founder of the techhelphindi. He has also completed his graduation in Mechanical Engineering from Noida (UP). I'm Blogger,Youtuber & Engineer.

Leave a Comment