Train Tatkal Ticket Book Kaise Kare

Spread the love

क्या आप तत्काल में ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, लेकिन आपको नहीं पता Train Tatkal Ticket Book Kaise Kare तब यह लेख आपके लिए है, तत्काल टिकट बुक करना बहुत ही आसान है आपको रेलवे की IRCTC एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा अकाउंट बनाना होगा उसके बाद आप तुरंत तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यदि आप विस्तार से IRCTC एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके डाउनलोड करके अकाउंट बनाने से लेकर टिकट बुक करने तक की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तब यह आर्टिकल अंत तक पढ़े।

 

 

Train Tatkal Ticket Book Kaise Kare

तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपके पास फास्ट इंटरनेट सर्विस होनी चाहिए आपका ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए, तभी आप तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे तत्काल टिकट बुक करने के लिए एक-एक करके सभी स्टेप पढ़िए।

IRCTC Tatkaal ticket booking kaise karen

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर एप्लीकेशन पर जाना है IRCTC App का नाम लिखकर सर्च करना है यह एप्लीकेशन आपको दिख जाएगा Install पर क्लिक करके एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।

Tatkaal ticket booking

IRCTC एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद ओपन करें एप्लीकेशन में आने के बाद आपको यहां पर अलर्ट मैसेज मिलेगा लिखा है आधार कार्ड प्रमाणित करने वाला व्यक्ति ही टिकट बुक कर सकता है इसको Ok कर दें।

Train Tatkaal ticket

आप IRCTC एप्लीकेशन में प्रवेश कर जाएंगे यहां पर आने के बाद आपको सबसे पहले अकाउंट बनाना है अकाउंट बनाने के लिए Login पर क्लिक करें।

Train ticket booking tatkal

Login पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा यहां पर आपका पहले से अकाउंट बना हुआ है तो आपको यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके Login कर लेना है यदि अकाउंट नहीं बना हुआ है तो आपको रजिस्टर यूजर पर क्लिक करना है।

Ticket train

रजिस्टर यूजर पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अलर्ट मैसेज फिर से मिलेगा इसको Ok कर दें यह मैसेज रिमूव हो जाएगा।

Train 🚂 ticket book kaise kare

आपके सामने रजिस्टर का पेज खुल जाएगा यहां पर आपको अपना पूरा नाम लिखना है पासवर्ड लिखना है एक ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करना है।

कैप्चा कोड दर्ज करके फॉर्म सबमिट कर देना है। सबमिट करने के बाद आपका अकाउंट बन जाएगा आपको यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करके Login कर लेना है।

Application में Login करने के बाद आपको टिकट बुक करने की प्रक्रिया शुरू करनी है सबसे पहले Train पर क्लिक करें।

Train पर क्लिक करने के बाद आपको यहां पर और नए ऑप्शंस देखने के लिए मिलेंगे आपको Book Ticket के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

From STN Station Name में आप जहां से जाना चाहते हैं उस स्टेशन का नाम लिखे। To STN STATION Name यहां पर जहां तक आप जाना चाहते हैं उस स्टेशन का नाम लिखें।

All Class को ऐसे ही रहने दे जहां पर आपको कुछ नहीं करना है।

Quota General पर क्लिक करें और तत्काल ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।

Departure डेट आप वही सेलेक्ट करें जिस तारीख का आप टिकट बुक करना चाहते हैं बाकी किसी ऑप्शन पर क्लिक नहीं करें।

यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Search Train बटन पर क्लिक कर दें।

सर्च ट्रेन पर क्लिक करने के बाद कौन सी ट्रेन कितने बजे किस स्टेशन पर आने वाली है यह सभी जानकारी आपको यहां दिखाई देगी आप यहां पर अपने लिए एक ट्रेन का चयन करें।

ट्रेन का चयन करने के बाद आपको पैसेंजर डिटेल्स दर्ज करनी होगी अब पैसेंजर डिटेल्स पर क्लिक करें

पैसेंजर डिटेल्स मैं आपको पैसेंजर का नाम उम्र जेंडर आदि सभी दर्ज करना है और उसके बाद ऑनलाइन Phonpe, paytm, gpay के माध्यम से पेमेंट कर देनी है आपका तत्काल टिकट बुक हो जाएगा।

निष्कर्ष

इस लेख में Train Tatkal Ticket Book Kaise Kare यह जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है इस लेख में रेलवे की एप्लीकेशन के माध्यम से टिकट बुक करना सिखाया है आप पेटीएम एप्लीकेशन के माध्यम से भी टिकट बुक कर सकते हैं।


Spread the love

Leave a Comment