Net Jaldi Jaldi Khatm Ho Jata Hai Kya Kare ?

Spread the love

Net Jaldi Jaldi Khatm Ho Jata Hai Kya Kare ? आपके मोबाइल में इंटरनेट बहुत जल्दी खत्म हो जाता है जिसके कारण युटुब फेसबुक या इंस्टाग्राम आप अधिक समय तक नहीं चला पाते हैं या आपका मोबाइल बिना चलाएं इंटरनेट खत्म कर देता है, तो यह लेख आपके लिए है

मोबाइल में जब एप्लीकेशन बैकग्राउंड में हमेशा चलते हैं तो इंटरनेट जल्दी खत्म हो जाता है या आपके मोबाइल का मोबाइल अपडेट सेटिंग चालू होता है तो रोजाना आपकी एप्लीकेशन अपडेट ऑटोमेटेकली हो जाते हैं जिससे इंटरनेट जल्दी खत्म हो जाता है

इस आर्टिकल में नेट जल्दी खत्म ना हो ऐसा करने के लिए कुछ सेटिंग बताई गई है तथा एक एप्लीकेशन की मदद से बैकग्राउंड में चलने वाले एप्लीकेशन को कैसे रोकता है यह भी बताया है इस लेख को पढ़ने के बाद आपका इंटरनेट जल्दी खत्म नहीं होगा तो इस लेख को अंत तक अवश्य पड़े। Net Jaldi Jaldi Khatm Ho Jata Hai Kya Kare , chaliye शुरू करते है। Data Saver ON.

Contents

Net Guard Application Settings करें

Net Jaldi Jaldi Khatm Ho Jata Hai Kya Kare उसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में बैकग्राउंड में चलने वाले एप्लीकेशन को रोकना होगा ताकि आपका इंटरनेट जल्दी ख़त्म न हो, इसके लिए आप यहाँ पर लिखे सभी स्टेप्स फॉलो करें,

 

 

आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर एप्लीकेशन में जाना हैं प्ले स्टोर सर्च में आपको net guard लिखकर सर्च करना हैं और सबसे ऊपर एप्लीकेशन दिखेगा इसे इनस्टॉल कर लेना हैं, इंसटाल होने के बाद ओपन करें,

Net Guard एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको एप्लीकेशन की privacy policy पढ़ने को मिलेंगी इस एप्लीकेशन का उपयोग करने से क्या होगा इसकी शर्ते क्या है यह सभी लिखा इंग्लिश में मिलेगा पहले इसको आप पढ़ लें उसके बाद आप I Agree पर क्लिक करें,

I Agree पर क्लिक करने के बाद आप एप्लीकेशन में आ जाएंगे होम पेज पर आपको एप्लीकेशन के लिस्ट देखने को मिलेगा जितना एप्लीकेशन आपके मोबाइल में डाउनलोड हैं सभी यहाँ पर देखने के लिए मिलेगा अभी आपको ऊपर इनेबल का एक ऑप्शन दिख रहा है इसपर क्लिक करें,

Enable ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Net guard की सेटिंग को इनेबल करने के लिए कहा जाएगा पहले आप इसको पढ़ लें उसके बाद आप OK पर क्लिक करें,

OK पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लीकेशन में उन एप्लीकेशन को देखना है जो आप कभी कभी इस्तेमाल करते हैं और उनको डिलीट भी नहीं करना चाहते है एप्लीकेशन मिलने के बाद आपको wife तथा डाटा को क्लिक एक एक करके करना हैं, और रेड होने के बाद छोड़ देना हैं,

आप Net Guard एप्लीकेशन में यह सेटिंग कर देंगे, उसके बाद जो एप्लीकेशन बैकग्राउंड में run होते थे अब नहीं होंगे आपका अब इंटरनेट खुद खर्च नहीं होगा,

Play Store की Setting करें

एप्लीकेशन से सेटिंग करने के बाद आपको प्ले स्टोर में जाकर औटोमाटिकली इस्तेमाल होने वाली सेटिंग को बंद करना है जैसे यूट्यूब पर auto play वीडियो का ऑप्शन बंद करना हैं और auto app update का ऑप्शन बंद करना है इससे आपका इंटरनेट कम खर्च होगा और जब आप अपडेट करेंगे तक डाटा खर्च होगा,

Play स्टोर से auto setting बंद करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल के play store एप्लीकेशन में आ जाना हैं एप्लीकेशन में आने के बाद आपको प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करना हैं,

Profile आइकॉन पर क्लिक करने के बाद आपको Play store के बहुत से ऑप्शन देखने को मिलेंगे आपको नीचे स्क्रॉल करके जाना है नीचे आने पर आपको setting पर क्लिक करना हैं,

Settings पर क्लिक करने के बाद नया पेज लोड होगा इस्पे आने के बाद आपको अलग अलग ऑप्शन दिखेंगे यही पर आपको सेटिंग करनी हैं सबसे पहले आप network preferences पर क्लिक करना हैं,

 

network preferences पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नए ऑप्शन खुलेंगे यहाँ पर आपको App download preference पर क्लिक करना हैं,

App download preference पर क्लिक करने के बाद और नए ऑप्शन खुलेंगे यहाँ आपको Ask Me every Time को सेलेक्ट करना हैं और OK पर क्लिक करके सेव कर देना हैं अब आपके मोबाइल में यह सेटिंग करने के बाद कोई भी एप्प खुद डाउनलोड नहीं होगा और खुद auto अपडेट नहीं होगा जिससे आपका डाटा बचेगा,

अब प्ले स्टोर में दूसरी सेटिंग करनी हैं इसके लिए आपको auto update apps पर क्लिक करना हैं,

auto update apps पर क्लिक करने के बाद नए ऑप्शन देखने को मिलेंगे यहाँ पर आपका update with limited amount of mobile data सेलेक्ट हो सकता हैं या दूसरा सेलेक्ट हो सकता है लेकिन आपको यहां पर Dont auto update apps के ऑप्शन को सेलेक्ट करना हैं,

दूसरी सेटिंग करने के बाद तीसरी सेटिंग करनी है यहाँ आपको Auto Play Videos वाले ऑप्शन पर क्लिक करना हैं,

Auto Play Videos पर क्लिक करने के बाद तीन ऑप्शन खुलेंगे आपको सबसे नीचे Dont Auto Play Videos पर क्लिक करना हैं यह तीनो सेटिंग करने के बाद सेव कर दें, इतना करने के बाद आपका कोई भी एप्प खुद से अपडेट नहीं होगा खुद से कोई एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं होगा और खुद से यूट्यूब पर वीडियो प्ले नहीं होगा जिससे आपका डाटा बचेगा,

Youtube Quality Settings करके नेट अधिक समय तक चलाए ?

यदि आप अपने यूट्यूब वीडियो को हाई क्वालिटी पर सेट करके देखते है तो आपका डाटा बहुत जल्दी ख़त्म हो जाएगा इसके लिए आप अपने यूट्यूब वीडियो की क्वालिटी को कम कर सकते हैं और डाटा अधिक समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं, यूट्यूब से कैसे Quality की सेटिंग करनी हैं यह आप पढ़िए,

पहले आपको यूट्यूब पर जाना हैं जिस वीडियो को आप देखना चाहते है उस वीडियो को play कर लें इसके बाद आपको वीडियो में settings का बटन दिखेगा इसपर क्लिक करें,

Setting पर क्लिक करने के बाद अनेक ऑप्शन देखने को मिलते हैं लेकिन सबसे ऊपर Quality का ऑप्शन दिया गया है इसपर क्लिक करें,

 

Quality पर क्लिक करने के बाद फिरसे अनेक ऑप्शन दिखेंगे आपको इनमे advanced पर क्लिक करना हैं, Advanced पर क्लिक करने के बाद आपको वीडियो का पिक्सेल्स को सेट करना हैं जैसे 1080 दिया हैं 720 दिया है अगर आप अधिक समय तक डाटा रोकना चाहते हैं तो आपको 360 पिक्सेल्स पर वीडियो देखना चाहिए इसके लिए आप 360 पर क्लिक कर दें,

 

यूट्यूब पर 360 पिक्सेल्स मैं वीडियो की क्वालिटी बहुत अच्छी आती है यह नॉर्मल होती है यदि वीडियो को आप 360 पिक्सल्स पर कर के देखेंगे तो आपका वीडियो भी सही चलेगा तथा आपका इंटरनेट भी अधिक समय तक चलेगा।

Background Data बंद करके इंटरनेट अधिक समय तक चलाएं

मोबाइल में कुछ एप्लीकेशन बैकग्राउंड में खुले रहते हैं लेकिन हम दूसरे एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं ऐसे में बैकग्राउंड में खुले एप्लीकेशन डाटा का इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं यदि हम बैकग्राउंड सेटिंग बंद कर देंगे तब इंटरनेट अधिक समय तक चलेगा कैसे करना है चलिए जानते हैं।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के सेटिंग्स एप्लीकेशन में आना है सेटिंग्स एप्लीकेशन में आने के बाद Apps या App Management ऑप्शन मिलेगा इस पर क्लिक करें।

APP मैनेजमेंट पर क्लिक करने के बाद और ऑप्शन खुलेंगे यहां पर आपको App Settings पर क्लिक करना है।

App Settings पर क्लिक करने के बाद जितने भी एप्लीकेशन आपके मोबाइल में डाउनलोड हुए हैं सभी यहां लिस्ट में दिखाई देंगे आपको एक-एक करके सभी एप्लीकेशन में यह सेटिंग करनी होगी जो यहां करके दिखाई है पहले किसी एक एप्लीकेशन पर क्लिक करें।

एप्लीकेशन पर क्लिक करने के बाद mobile data and Wi-Fi पर क्लिक करें।

मोबाइल डाटा एंड वी-फी पर क्लिक करने के बाद बैकग्राउंड डाटा की सेटिंग को आपको बंद कर देना है।

यह सेटिंग एक-एक करके सभी एप्लीकेशन में आपको कर देना है उसके बाद बैकग्राउंड में कोई भी एप्लीकेशन आपका डाटा खर्च नहीं करेगा।

अंतिम शब्द

आज के इस आर्टिकल में नेट जल्दी-जल्दी खत्म हो जाता है क्या करें इस समस्या को दूर करने के लिए जानकारी दी है यहां पर कुछ सेटिंग्स बताई गई है तथा एक एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके भी बताया गया है आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीके से सभी स्टेप्स को फॉलो करेंगे तो आपका इंटरनेट जल्दी खत्म नहीं होगा कोई सवाल यदि आपको पूछना है तो कमेंट कर सकते हैं यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।


Spread the love

Leave a Comment